अहिंसा का सच्चा अर्थ
… मेरे अफ़सर ने रोज़ मेरे ख़िलाफ़ नए-नए आरोप गढ़ने शुरू कर दिए, और मुझे सताने के लिए और भी बुरे तरीक़े अपनाने लगा। … अहिंसा (ahiḿsá) का सिद्धान्त … अपनी रक्षा के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा लगता था, क्योंकि मुझे लगता था कि जवाबी कार्रवाई करना इस सिद्धान्त का उल्लङ्घन होगा। इस तरह असहाय होकर मैं इन हमलों से टूट गया और मैंने फिर बाबा की शरण ली। … तब मैंने बाबा से कहा कि मैं अहिंसा का पालन कर रहा हूँ और मेरा अफ़सर मुझ पर जानलेवा हमले कर रहा है और मैं सब कुछ चुपचाप सह रहा हूँ। बाबा ने कहा, “इसका मतलब है कि तुमने अहिंसा का सच्चा अर्थ नहीं समझा। मान लो कि तुम जंगल में झाड़ियों से भरे एक टेढ़े-मेढ़े रास्ते से जा रहे हो। दोनों ओर झाड़ियाँ हैं। तुम्हारा शत्रु तुम्हारे रास्ते के किनारे कहीं बैठा है और जैसे ही तुम पास पहुँचोगे, वह हमला कर देगा। ऐसी स्थिति में तुम्हें क्या करना चाहिए?” मैंने कहा, “बाबा, या तो मैं लौट जाऊँगा या चुपचाप चोट सह लूँगा।” बाबा ने उत्तर दिया, “नहीं, अहिंसा के बारे में मेरे निर्देश का यह मतलब नहीं है। ऐसी स्थिति में तुम्हारा कर्तव्य होगा कि एक लम्बा और मज़बूत बाँस उठाओ और आगे बढ़ते हुए अपने रास्ते के दोनों ओर की झाड़ियों को पीटते चलो। अगर इस कार्य से छिपे हुए हमलावर का सिर फूट जाए या वह मर भी जाए, तब भी तुम अहिंसा के अनुयायी बने रहोगे। अहिंसा का अर्थ यह नहीं है कि तुम अपनी रक्षा के लिए कुछ न करो।” अहिंसा की इस व्याख्या ने मेरी आन्तरिक शक्ति को फिर जगा दिया। मेरे मन में गहरी शान्ति आ गई। …कहानी पढ़ें
— आचार्य (Ácárya) Nagina, अपनी दीक्षा के कुछ ही समय बाद, Ácárya Nagina, “Ananda Katha”, “The True Meaning of Ahimsa”


