एक बहुत भले इन्सान
एक समय मैंने जिन भाइयों को दीक्षा दी थी, उनमें से एक बाबा का रसोइया था। वह सीधा-सादा लड़का था और मुझे उससे बहुत स्नेह था। पर किसी कारण PA उससे हमेशा नाराज़ रहते और उसे लगातार डाँटते रहते थे। उस लड़के को मैंने अक्सर रोते देखा, और मेरा मन खट्टा हो गया। मैंने PA से दूरी बना ली और उनसे बात करना छोड़ दिया। एक शाम बाबा के साथ फ़ील्ड वॉक पर जाना हुआ। गाड़ी में मैं उनके बगल में बैठा था, और आगे की सीट पर दादा T थे। गाड़ी चलते ही बाबा ने मेरी ओर देखा। “जानते हो,” बाबा ने कहा, “PA बहुत भले आदमी हैं। वे कड़ी मेहनत करते हैं और बहुत-से ज़रूरी काम सँभालते हैं। बहुत अच्छे इन्सान हैं। है न?” “जी बाबा, वे बहुत भले दादा हैं,” मैंने उत्तर दिया। मुझे समझ आया कि दादा के प्रति मन में बुरे विचार नहीं रखने चाहिए, और मैंने उनसे मित्रता करने का पूरा प्रयास किया। जब हम करीब आ गए, तो मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे रसोइये को इतना न डाँटें और उसे थोड़ा और प्यार दें।कहानी पढ़ें
— एक आचार्य, बाबा के साथ फ़ील्ड वॉक पर, Ác. Shamitánanda Avt., “101 Bábá Stories”, no. 31


