सूर्योदय से पहले
बाबा ने हमारी आध्यात्मिक साधनाओं के एक अभिन्न अङ्ग के रूप में पाञ्चजन्य (páiṋcajanya) की शुरुआत की, ताकि हमारी प्रगति की गति तेज़ हो। उन्होंने सभी मार्गियों (Márgiis) को निर्देश दिया कि वे स्थानीय समय के अनुसार ठीक सुबह 5.00 बजे पाञ्चजन्य करें। 1979 में एक बार, जब मैं बाबा के साथ यूरोप के अलग-अलग देशों में यात्रा कर रहा था, वहाँ की आनन्द मार्ग इकाइयों के कई मार्गियों ने मुझसे कहा कि मैं बाबा से पूछूँ कि क्या पाञ्चजन्य सुबह 5:00 बजे के बाद किया जा सकता है। यूरोप में, ख़ासकर सर्दियों में, इतनी सुबह जागना बहुत कठिन था। यूरोप के मार्गी जानना चाहते थे कि क्या वे जिस भी समय जागें, उसी समय पाञ्चजन्य कर सकते हैं। … मैंने कहना शुरू किया, “पाञ्चजन्य…” मैं वाक्य भी पूरा नहीं कर सका। उन्होंने बहुत क्रोध में मुझे घूरा और लगभग एक घण्टे तक डाँटा, जो मुझे अनन्त काल जैसा लगा। … उन्होंने कहा कि जब यह व्यवस्था वे पहले ही दे चुके हैं, तो उसे लागू करना मेरा कर्तव्य है। … फिर बाबा का मिज़ाज कुछ नरम हुआ और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब उन्होंने पहली बार पाञ्चजन्य की साधना शुरू की थी, तब उन्होंने जान-बूझकर इसके पालन के कारण नहीं बताए थे। वे चाहते थे कि कारण बताने से पहले मार्गी साधना करके देखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर साधक (sádhaka) को एक निश्चित समय से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए, और वह समय सूर्योदय से 45 मिनट पहले है। उस समय सूर्य साधकों के लिए लाभकारी एक विशेष तरङ्ग छोड़ता है, और उसी तरङ्ग के माध्यम से वे मानव मन के सारे नकारात्मक कम्पन हटाते हैं और उनकी जगह सकारात्मक कम्पन भर देते हैं। इसे हमारी आध्यात्मिक साधना के ढाँचे में एक औपचारिक व्यवस्था बनाने के लिए उन्होंने अपने सभी भक्तों को निर्देश दिया कि वे ठीक सुबह 5.00 बजे पाञ्चजन्य शुरू करें। बाबा ने मुझे बताया कि उन्होंने सङ्कल्प (saḿkalpa), यानी दृढ़ निश्चय, लिया है कि जो लोग निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पाञ्चजन्य करेंगे, उनके आध्यात्मिक विकास का उत्तरदायित्व वे स्वयं लेंगे। …कहानी पढ़ें
— बाबा के साथ यात्रा करने वाले एक कार्यकर्ता, यूरोप और मुंबई, 1979, “Living With Bábá”, “Páiṋcajanya”


