यदि आप भक्ति विकसित करना चाहते हैं
… मेरे प्रशिक्षक शायद ही कभी कीर्तन करते थे। वे कहा करते थे, “कीर्तन की ज़रूरत केवल कमज़ोर मन वालों को होती है। मेरा ध्यान बहुत शक्तिशाली है, इसलिए मुझे ऐसे गाने की आवश्यकता नहीं।” पर बाबा ने इसके विपरीत सलाह दी: “भक्ति का केन्द्र सूखे योगी के हृदय में नहीं मिलता। वह उन लोगों के हृदय में होता है जो कीर्तन करते हैं। यदि तुम भक्ति विकसित करना चाहते हो, तो जब तुम्हारे पास आध्यात्मिक साधना के लिए 30 मिनट हों, तो 20 मिनट कीर्तन में और 10 मिनट ध्यान में लगाओ।” …कहानी पढ़ें
— एक आचार्य (ácárya), अपने प्रशिक्षक के बारे में, Dada Dharmavedananda, “Travels with the Mystic Master: A Modern Yogi Reveals the Secret World of Tantra”, “The Secret”




