हम सामान्यतः अपने अस्तित्व को समाज में अपनी स्थिति, अपने मित्रों और परिवार, अपने शरीर की ज़रूरतों और इच्छाओं, और अपने मन की भावनात्मक तथा बौद्धिक अभिव्यक्तियों से जोड़कर देखते हैं। परन्तु हम अपने अस्तित्व के वास्तविक स्वरूप पर चिन्तन करने के लिए, यह प्रश्न पूछने के लिए कि “मैं कौन हूँ?”, शायद ही कभी समय निकालते हैं।

हम सभी में अस्तित्व का भाव है; “मैं हूँ” का भाव। यही “मैं हूँ” का भाव हमारे विचारों, हमारी स्मृतियों, हमारी भावनाओं और हमारे कर्मों को निर्धारित करता है। यही हमें व्यक्ति के रूप में परिभाषित करता है। यह हमारे मन की अपने शरीर के साथ और अपने आसपास की दुनिया के साथ पहचान है।
यदि हम समय और प्रयास लगाकर अपने “मैं हूँ” के भाव में और गहराई से देखें, तो हमें अस्तित्व का एक और गहरा बोध मिलेगा: एक गहरा “स्व”। उस अनुभव का साक्षात्कार केवल “मैं हूँ” का नहीं, बल्कि इससे कहीं गहरे अनुभव “मुझे ज्ञात है कि मैं हूँ” का है। “मुझे ज्ञात है” का वह “मैं” हमारे अस्तित्व का सार है: शुद्ध चेतना। और उस चेतना — हमारे भीतरी स्वरूप — का साक्षात्कार ही आत्म-साक्षात्कार कहलाता है।
“ब्रह्माण्डीय चेतना अस्तित्व के बोध में ही निवास करती है, व्यक्ति के हृदय की इच्छा में ही।” >— श्री श्री आनन्दमूर्ति (Shrii Shrii Anandamurti)
जाने-अनजाने हम सभी आत्म-साक्षात्कार पाना चाहते हैं, क्योंकि उसे पाकर ही हम वह पा सकते हैं जो हम अपने अस्तित्व के केन्द्र में वास्तव में चाहते हैं: पूर्ण शान्ति; अनन्त और शाश्वत सुख — आनन्द। ऐसा करने की पद्धति आध्यात्मिक साधना कहलाती है और उसकी मूल तकनीक ध्यान है।
और पढ़ें…