ध्यान और योग दर्शन पाठ्यक्रम के पाँचवें सत्र में आपका स्वागत है।
ध्यान और योग दर्शन पाठ्यक्रम के पाँचवें सत्र में आपका स्वागत है।
शुरुआत अर्धस्नान से करें और यहाँ कीर्तन सुनें
अब ध्यान, आसन, मालिश और गहरा विश्राम पहले की तरह करें।
अब हम अपने एक प्रिय विषय की बात करेंगे — भोजन!
स्वस्थ मन स्वस्थ शरीर में रहता है, और स्वस्थ शरीर इस पर निर्भर है कि हम क्या खाते हैं: “जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन।” या ज़्यादा सटीक कहें तो, आप जो खाते हैं उसी से आपके शरीर की कोशिकाएँ बनती हैं, और शरीर की कोशिकाएँ आपके मन पर असर डालती हैं। शाकाहारी भोजन शरीर के लिए भी अच्छा है और मन के लिए भी, इसका मुख्य कारण यही है। शाकाहारी होने के कारणों का एक अधिक विस्तृत ब्यौरा यह है:
- माँस-प्रोटीन की उतनी ही मात्रा पैदा करने में वनस्पति-प्रोटीन की तुलना में लगभग दस गुना अधिक खर्च आता है। यह दुनिया के लिए एक क़ीमत है, जबकि दुनिया में इतने संसाधन हैं कि हर इन्सान आज के अमेरिकी मध्यवर्ग के स्तर पर जी सके। अगर सब लोग केवल आधा माँस खाएँ, तो इतने खाद्य भण्डार बच जाएँगे कि पूरे विकासशील विश्व का पेट भर सके।
- माँस के उत्पादन में 17 गुना अधिक भूमि और 8 गुना अधिक पानी लगता है। यह पर्यावरण के लिए एक क़ीमत है।
- जब पशुओं को मारा जाता है तो उन्हें सचमुच पीड़ा होती है, और फ़ैक्टरी फ़ार्मों की तंग और कृत्रिम परिस्थितियों में उनका रोज़ का कष्ट अलग है। और हाँ, पश्चिमी धार्मिक शिक्षा के विपरीत, उनमें भी आत्मा होती है। जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने एक बार कहा था, “पशु मेरे मित्र हैं, और मैं अपने मित्रों को नहीं खाता।”
- शाकाहारी भोजन शरीर के लिए बेहतर है। पश्चिम की बहुत-सी बड़ी बीमारियाँ माँस से और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले विषैले पदार्थों, हार्मोनों और रसायनों से होती हैं। लोग अक्सर पूछते हैं: प्रोटीन कहाँ से मिलेगा? दालों, दुग्ध-उत्पादों, मेवों और बीजों में वनस्पति-प्रोटीन माँस की तुलना में अनुपात में अधिक होता है, और शरीर के लिए उसे पचाना और सोखना कहीं आसान होता है। और यह भ्रम कि माँस से अधिक बल मिलता है, इसी बात से कट जाता है कि दुनिया का सबसे बलवान प्राणी हाथी है। अब बहुत-से खिलाड़ी शाकाहार अपना रहे हैं। कछुआ सबसे अधिक जीने वाले प्राणियों में से एक है, और वह भी शाकाहारी है। हुंज़ा लोग — जो शाकाहारी हैं — सबसे लम्बी आयु वाले हैं।
- शाकाहारी भोजन मन के लिए बेहतर है। वह मन को शान्त और सजग बनाता है, एकाग्रता, स्मरण-शक्ति और बुद्धि बढ़ाता है (वैसे, आइंस्टाइन शाकाहारी थे), और आम तौर पर आप अधिक निश्चिन्त, सन्तुष्ट और प्रसन्न अनुभव करते हैं।
ध्यान रहे, शाकाहारी भोजन का अर्थ है किसी भी प्रकार का माँस नहीं (लाल माँस, मुर्गी, मछली, समुद्री भोजन आदि), साथ ही पशुओं से बने पदार्थ भी नहीं, जैसे पशु-चर्बी, जिलेटिन और अण्डे। प्याज़, लहसुन और मशरूम का भी मन पर बुरा असर पड़ता है, और नशीले पदार्थों का भी। यदि आप इन्हें भी कम कर सकें तो और अच्छा है। दूध और दुग्ध-उत्पाद ठीक हैं, क्योंकि उनका मन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

